रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजकों का भी हुआ सम्मान
वन मंत्री बोले उन्हें आई एम ए सदस्य होने पर गर्व
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आईएमए ब्लड सेंटर, बरेली में आईटीबीपी जवानों सहित 140 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सायं सत्र में रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजकों का भी सम्मान किया गया।थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों ने नाटिका के माध्यम से रक्तदान की अपील की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन में सायं सत्र में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, नवाबगंज के विधायक डॉ. एम. पी. आर्य, विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह आई एम ए बरेली के सदस्य हैं। बरेली का ब्लड बैंक देश में तीसरे नंबर पर आता है।
समारोह में राज्य शिक्षा सम्मान से सम्मानित डॉ. संजय सिंह एवं राजपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।
आई एम ए बरेली के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ. अंशु अग्रवाल, मानद सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, ब्लड सेंटर के चेयरमैन डॉ. रविश अग्रवाल तथा ब्लड सेंटर की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं आई एम ए सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मेयर एवं आई एम ए के मुख्य सलाहकार डॉ. आई.एस. तोमर, पूर्व मेयर श्रीमती सुप्रिया एरन, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. जे. पी. सेठी, डॉ. मयंक कुमार गुप्ता, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. ऋतु राजीव, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. अनीता अजय सहित अनेक चिकित्सक एवं भी उपस्थित रहे।
समारोह में स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजकों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने निःस्वार्थ सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सुबह के सत्र में बरेली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) की नई टीम ने भी गुरुवार को कार्यभार संभाला। नई टीम में अध्यक्ष डॉ. डी. पी. गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ. अंशु अग्रवाल, सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह गंगवार तथा पीआर ओ डॉ. मयंक कुमार गुप्ता शामिल हैं। नई टीम ने सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा चिकित्सकों एवं समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार ने कहा कि, “रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का संकल्प है। कार्यक्रम मेंआई एम ए ब्लड सेंटर के चेयरमैन डॉ. रविश अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल, ब्लड सेंटर की डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. पारुल प्रिया एवं डॉ. जे. पी. सेठी सहित अनेक चिकित्सक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. गीता गंगवार, डॉ. कनुप्रिया अग्रवाल, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. गिरीश अग्रवाल एवं डॉ. एकांश अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सकों एवं सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


