निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन कृपा शंकर मिश्रा ने बरेली के राम रतन शर्मा को बरेली जिले का कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किया है। उपजा प्रेस क्लब में कांग्रेस कमेटी ने राम रतन शर्मा का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा और संचालन के लिए अधिकृत पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र सागर ने किया। बरेली जिले के चेयरमैन नामित होने के बाद बरेली जिला और महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशियों ए. आई. सी. सी. , पी. सी. सी. के सदस्यों, पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान पदाधिकारियों ने राम रतन शर्मा का फूल मालाओं और पटके पहनाकर स्वागत किया।
राम रतन शर्मा ने कहा कि बरेली के सभी कांग्रेसजन अपने अपने क्षेत्र की सहकारी समितियों के सदस्य बने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर 2027 में उत्तर प्रदेश में और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने एवं राहुल गांधी के लिए एक जुट होकर कार्य करें ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवाब मुजाहिद हसन खान, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, दिनेश दद्दा, डा चारू मेहरोत्रा , प्रो. अलाउद्दीन खान, चौधरी असलम मियां, राजेंद्र सागर, रफिया शबनम, हाजी इस्लाम बब्बू, सरदार इकबाल सिंह, उमेश आर्या, उल्फत सिंह कठेरिया, आबिद अली , तबरेज़ आलम , रामदेव पाण्डेय, के. के. गंगवार, मो. शफी राकेश सक्सेना, गजेंद्र पटेल, प्रभातगिरि गोस्वामी, डॉ. हरीश गंगवार, एड. सुरेंद्र सोनफर , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रवींद्र सहारा, एड. मज़हर हुसैन सहित कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: आईएमए ब्लड सेंटर में 140 लोगो ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


