Jaunpur News: हुसेनाबाद की रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक जीवंत हुई रामकथा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद में रामभक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामलीला समिति हुसेनाबाद के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बालि वध, नक्कटैया, सीता हरण और लंका दहन के प्रसंगों का सजीव एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवादों और शानदार प्रस्तुतियों से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। जैसे-जैसे लीला आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे पूरा वातावरण प्रभु श्रीराम की भक्ति और जयकारों से गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालु रामकथा के प्रसंगों में भाव—विभोर होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते नजर आये।

रामलीला का शुभारंभ भगवान श्रीराम की महिमा और उनके आदर्शों के स्मरण के साथ हुआ। राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग में भगवान श्रीराम और सुग्रीव के बीच विश्वास, सहयोग तथा मित्र धर्म की सुंदर झलक देखने को मिली। विपरीत परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ निभाने का संदेश देने वाले इस प्रसंग ने दर्शकों को मित्रता के वास्तविक अर्थ से परिचित कराया। इसके बाद बाली वध की लीला का मंचन हुआ जिसमें कलाकारों ने अपने अभिनय से कथा के घटनाक्रम को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। धर्म, न्याय और वचनबद्धता से जुड़े इस प्रसंग ने दर्शकों को रामायण के आदर्शों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद नककटैया की लीला ने मंच पर उत्साह और रोमांच का वातावरण बना दिया। सूर्पणखा के प्रसंग में कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद मारीच के स्वर्ण मृग का रूप धारण करने और भगवान श्रीराम को वन में दूर ले जाने के प्रसंग के माध्यम से सीता हरण की कथा को आगे बढ़ाया गया। साधु के वेश में आए रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने का दृश्य देखकर दर्शक रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग में भावनात्मक रूप से जुड़ गए। इस दृश्य ने छल, अधर्म और अहंकार के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

रामलीला का सबसे रोमांचक और भक्तिमय दृश्य लंका दहन का रहा। माता सीता की खोज में लंका पहुंचे पवनपुत्र हनुमान के पराक्रम, बुद्धिमत्ता और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण को कलाकार ने शानदार ढंग से मंच पर उतारा। हनुमान के जयकारों और लंका दहन के दृश्य के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरा वातावरण जय श्रीराम और जय बजरंग बली के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। हनुमान जी की भक्ति और वीरता ने दर्शकों को यह संदेश दिया कि सच्ची निष्ठा, साहस और प्रभु के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी बाधा को पार किया जा सकता है।

रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका प्रवीण श्रीवास्तव, लक्ष्मण की भूमिका शिवा श्रीवास्तव तथा माता सीता का मोलू सोनकर, सूर्पणखा की भूमिका राज रावत, खर-दूषण की भूमिका राजेश यादव, मारीच की भूमिका दीपक श्रीवास्तव, साधु रूपी रावण की भूमिका दीपक मिश्रा, हनुमान की भूमिका अजय तिवारी, रावण की भूमिका अभिनव मिश्रा, सुग्रीव की भूमिका वेद मिश्रा, बाली की भूमिका शिवांग मिश्रा, ने संवादों, भाव-भंगिमाओं और पात्रों के अनुरूप अभिनय के माध्यम से रामायण की कथा को दर्शकों के सामने सजीव कर दिया।

हुसेनाबाद की रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। 80 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, माता सीता की मर्यादा, लक्ष्मण की सेवा भावना और हनुमान जी की अनन्य भक्ति से परिचित कराया जा रहा है। रामलीला का प्रत्येक प्रसंग यह संदेश देता है कि जीवन में सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य का मार्ग ही सर्वोत्तम है तथा अंततः अधर्म और अहंकार पर धर्म की विजय निश्चित है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का प्रेरणा है 'न्यू कादम्बरी संस्था'


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!