एसएसआई वीरेंद्र कुमार ने खोला माता रानी के दरबार का पट, चुनरी चढ़ाकर लिया आशीर्वाद
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकपटैला शम्भूगंज पोखरा स्थित राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा एवं कलश की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में नजर आया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतिमा एवं कलश स्थापना के उपरांत बक्शा थाने के एसएसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार का पट खोला और माता रानी को चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम का स्वागत उसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया। पंडाल में मां दुर्गा के जयकारों और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
पूजा महोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में विशेष उत्साह रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। नवरात्र के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहने और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बने रहने की उम्मीद है।
इस अवसर पर एसएसआई वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल भाईलाल सोनकर,कांस्टेबल,अंबिकेश दीक्षित,हिमांशु सिंह,डाली सिंह,सुरेखा यादव,डॉ. राजमूर्ति यादव, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्या, डॉ. अमरपाल यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजेंद्र प्रसाद यादव, राजेश गुप्ता, श्रेष्ठ, श्रेयांस अग्रहरि, आर्यन यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष रजनीश यादव ‘बब्लू’, उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ ‘विराज’, सचिव अनुरुद्ध मौर्य ‘विजय’, उपसचिव शिवम यादव, कोषाध्यक्ष शिवांशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज विश्वकर्मा तथा पंडा महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इंजीनियरिंग संकाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंः कुलपति
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)