जौनपुर में विजयदशमी पर गीतांजलि संस्था निकालेगी मां भगवती की भव्य शोभायात्रा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गीतांजलि इस वर्ष विजयदशमी के अवसर पर मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। संस्था के संरक्षक मंडल के अनुसार, इस बार शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण मां दुर्गा का सोने का रथ होगा, जिसे फाइन गोल्ड 999.9 से तैयार किए जाने की जानकारी दी गई है।
गीतांजलि परिवार अपने 54 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर संस्था शारदीय नवरात्र को विशेष उत्सव के रूप में मना रही है। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष मां भगवती की आकर्षक सजावट और भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। शोभायात्रा स्थल से लेकर विसर्जन घाट तक दर्शनार्थी देर रात तक मौजूद रहते हैं।
संस्था के संरक्षक मंडल के अनुसार, इस वर्ष स्वर्ण जयंती उत्सव के विशेष आयोजन के तहत मां भगवती को सोने के रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता है। शोभायात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत कन्या पूजन कर बालिकाओं के सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
