Jaunpur News: रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, पांच पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी। थाना क्षेत्र के बघनरी गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास रास्ता अवरुद्ध होने पर गाड़ी किनारे करने के लिए कहने पर विवाद हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी अच्छेलाल सिंह ने तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर से आ रहे थे। दुर्गा माता मंदिर के पास गाड़ी खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध होने पर उन्होंने किनारे करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर कमलेश कुमार सिंह उर्फ सोनू, आकाश, अभिषेक और रोहन सिंह गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित सूचना दी। तहरीर के मुताबिक, बाजार से लौटते समय थाने के सिपाही के सामने फिर गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इस दौरान विमलेश सिंह समेत पांचों लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: काशी काव्य संगम की 105वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!