Varanasi News: काशी काव्य संगम की 105वीं काव्य गोष्ठी संपन्न

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

वाराणसी। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काशी काव्य संगम की 105 वीं काव्यगोष्ठी रविवार 11 अक्टूबर 2026 को डीएलडब्ल्यू पुस्तकालय संस्थान ब.रे.का. सभागृह में संपन्न हुई।गोष्ठी की अध्यक्षता वाराणसी के उत्कृष्ट साहित्यकार धर्मेन्द्र गुप्ता साहिल ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई महानगर के चर्चित कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन वाणीपुत्र वरिष्ठ कलमकार परमहंस तिवारी परम ने किया। उक्त 105 वीं काव्यगोष्ठी में जनपद वाराणसी के आसपास मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज,गाजीपुर जिलों से साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई जिसमें अखलाक भारतीय,आलोक सिंह बेताब,जयप्रकाश मिश्रा धानपुरी, गणेश सिंह प्रहरी,सूर्यदीप कुशवाहा व्यंग्यकार,रेखा सिंह,डॉ आलोक त्रिपाठी,डॉ नसीमा निशा,परमहंस तिवारी परम,डॉ महेंद्र अलंकार, रामनरेश नरेश,टीकाराम शर्मा आचार्य,त्रिभुवन सिंह भुवन,दिनेश दत्त पाठक,गौतम अरोड़ा सरस,विजय चंद्र त्रिपाठी,करुणा सिंह,अनु मिश्रा, गिरीश पांडे कौशिकेय,समीम ग़ाज़ीपुरी,प्रदीप कुमार,मृत्युंजय त्रिपाठी मलंग,पूनम गुप्ता पूर्वी, भुलक्कड़ बनारसी,अहमद हबीबी, कुंवर सिंह कुंवर,डॉ संजय सिंह सागर जौनपुर,गीतकार के. आर.स्नेही जौनपुर,विकास पांडे विदीप्त,माधुरी मिश्रा मधु,आनंद कृष्ण मासूम,डॉ शिव प्रकाश साहित्य,विमल बिहारी, विंध्याचल पांडे शगुन,दीपक शर्मा नवेद्धु,डॉ रामानंद दीक्षित,सीताराम राय विक्रांत,डॉ छोटेलाल सिंह मनमीत, श्रीनाथ सोनांचली,अजय केसरी,रामगोपाल, फुर्तिला बनारसी की पावन उपस्थिति रही। उपस्थित सभी कवि एवं कवयित्रियों ने अपने अपने विधाओं में काव्यपाठ करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता कर रहे साहिल जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन किया तथा अपने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुंबई से पधारे कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप का अंगवस्त्र से सम्मान किया। मुख्य अतिथि दीप ने काशी काव्य संगम के सभी पदाधिकारियों एवं कलमकारों का स्नेह भरा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपना छंद सुनाया।अंत में संचालक परमहंस तिवारी परम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में मिशन शक्ति के दूसरे चरण का शुभारंभ


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!