जौनपुर में मिशन शक्ति के दूसरे चरण का शुभारंभ

Naya Savera Network

पैदल मार्च निकाल महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलम्बन का दिया संदेश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से सोमवार को जौनपुर में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ भव्य पैदल मार्च के साथ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर और सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के नेतृत्व में निकाला गया मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों से गुजरते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।


पैदल मार्च में पुलिस विभाग, पीआरडी, होमगार्ड, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, महिला अध्यापिकाओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, महिला सफाई कर्मचारियों तथा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अलग-अलग टोलियों में शामिल प्रतिभागियों ने पोस्टर और बैनरों के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन का संदेश दिया।


इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ उन्हें निर्भीक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।


मार्च को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं शामिल हुईं। जौनपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता और सुरक्षा संबंधी प्रयास जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरसठी पुलिस ने 24 चोरी की साइकिलों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!