Jaunpur News: बाजार में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी| थाना क्षेत्र के परियत बाजार में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से लोहे का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अम्बरीष कुमार सिंह हमराहियों के साथ उक्त बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अंग्रेजी शराब के ठेके के पास मुर्गा काटने वाला एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान मोबीन अली उर्फ पप्पू (35), निवासी परियत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की दाहिनी तरफ से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह चाकू से मुर्गा काटकर बाजार में बेचता है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, पांच पर प्राथमिकी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!