Jaunpur News: श्रीराम कथा की कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई समन्वय बैठक

Naya Savera Network

युद्धस्तर पर चल रहा है पंडाल निर्माण कार्य

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा एवं 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिद्धार्थ होटल के बैंक्वेट हॉल में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात श्रीराम कथा एवं कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

सेवा भारती, जौनपुर, काशी प्रांत के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कलश एवं शोभा यात्रा सहित श्रीराम कथा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यात्रा मार्ग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


बैठक में विशेष रूप से 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण स्वरूप देने पर चर्चा हुई। यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न दायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।


श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और बेहतर समन्वय के माध्यम से जौनपुर में एक दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित श्रीराम कथा का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ व्यापक सामाजिक सहभागिता और जनसहयोग का भी अवसर है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता मुरली पाल, प्रांत कार्यवाह, काशी प्रांत ने की। इस अवसर पर डॉ. तेज सिंह (विभाग प्रमुख, सेवा भारती), अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सेवा भारती), प्रेमचंद शुक्ल (सह जिला संघचालक), राजीव कुमार सिंह (जिला सेवा प्रमुख), ब्रम्हेश शुक्ल (यमदग्निपुरम, विद्वत समिति), डॉ. उदयराज सिंह, पप्पू माली (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल एस), प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, शिव प्रकाश गुप्ता, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, विमला श्रीवास्तव, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, रजनी साहू, मिलन गुप्ता, प्रांजल पटेल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | रफा-दफा....रफा-दफा...! 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!