Bareilly News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 123 वीं जयंती पर फ़र्राशी टोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कायस्थ चेतना मंच ने भी स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को गोष्ठी में स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश का नेतृत्व किया। शास्त्री जी ने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान "जय जवान, जय किसान" का प्रसिद्ध नारा दिया था।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा लाल बहादुर शास्त्री अपने सादे जीवन, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं। लाल बहादुर शास्त्री जी को मरणोपरांत 1966 में 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  वीरेन्द्र रायजादा,  राजेश सक्सेना, संतोष सक्सेना, श्याम दीप सक्सेना, अतुल सक्सेना, मंजू लता, सुधीर महान, मनोहर लाल जौहरी, अमित आनन्द, अंश सक्सेना, दीपक चौधरी, अभिषेक सक्सेना, श्वेतांक सक्सेना, अमनदीप सक्सेना, शिवाजी सक्सेना आदि शामिल रहे।

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में  डॉ पवन सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, प्रदीप मध्यबार, संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, पंकज जौहरी, पूर्व पार्षद चमन सक्सेना, विजय सक्सेना, विकास सक्सेना, डॉ पूजा सक्सेना, अनीता मुकेश, प्रतिभा जौहरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रीराम कथा की कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई समन्वय बैठक


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!