नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विकास भवन सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और कार्यों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा मांगी जाने वाली सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही योजनाओं की प्रगति में सुधार लाते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Pratapgarh News: आनंद पांडेय ने गधियाँवा सहित अन्य दुर्गा पंडालों में किए माँ दुर्गा के दर्शन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

