पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
नया सवेरा नेटवर्क
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा गांव निवासी अवधेश मौर्या मकान निर्माण का ठेका लेकर भवन बनवाने का कार्य करते थे। सड़क हादसे में उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक 17 वर्षीय बेटा और एक 15 वर्षीय बेटी हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित शवगृह भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।
इस संबंध में बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया मदद का भरोसा
हादसे की जानकारी मिलते ही जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी भूपेंद्र कुमार मौर्या और मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष रवि मौर्या प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
वहीं, परिवार के मुखिया की असमय मौत से पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम मार्ग पर प्रवेश द्वार के निर्माण से रास्ता बाधित ,श्रद्धालुओं व राहगीरों की बढ़ी परेशानी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)