नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 1 नवंबर, रविवार को नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बगीचा के सभागार में आयोजित किया जाएगा। महासमिति के महासचिव संतोष यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने मां लक्ष्मी पूजन समितियों के पदाधिकारियों और जिले के स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव होंगे। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’ शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्जन डॉ. विकास यादव और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शम्भूगंज के पास सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel