नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। माँ शीतला चौकिया धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया है। जिससे मुख्य मार्ग से चौकिया धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय राहगीरों की मुसीबते बढ़ गई है। शीतला चौकिया धाम में छः करोड़ की लागत से माँ शीतला माता मंदिर को नव्य व भव्य बनाया जा रहा है।इसी कड़ी में चौकिया धाम मार्गो पर तीन प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।अभी शीतला चौकिया धाम के मुख्य मार्ग विशेषरपुर क्षेत्र स्थित शाहगंज हाइवे से महंगुपुर होते हुए शीतला चौकियां धाम के लिए निकली सड़क पर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।सड़क के दोनों किनारे पर कॉलम खड़ा कर दिया गया है।अब आगे की ढलाई के लिए सड़क पर शटरिंग किया गया है।जिससे रास्ता बंद हो गया है।शुक्रवार को चौकिया धाम आने जाने वाले वाहन चालक वाहनों को शाहगंज हाइवे से घन्नेपुर चौराहा होते हुए नवीन सब्जी मंडी मार्ग से लेकर आवागमन करते रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ओजस्विनी परिषद ने किया कन्या एवं शस्त्र पूजन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)