Jaunpur News: सपनों के भारत की तस्वीर रंगों से उकेरी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। विकासखंड मड़ियाहूं के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को ‘मेरा सपनों का भारत चित्र सेवा प्रतियोगिता-2026’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विकासखंड के 25 विद्यालयों से चयनित 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंगों और अपनी कल्पनाशक्ति के माध्यम से कागज पर अपने सपनों के भारत की आकर्षक तस्वीर उकेरी। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिव्यांशी राव ने प्रथम, काव्यांशी गौड़ ने द्वितीय तथा आरोही विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक वर्ग में हिमांशी मौर्य प्रथम, वर्षा पटेल द्वितीय और परी प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामश्री सरोज और खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को विकसित करने के साथ उनमें देश के प्रति सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!