Jaunpur News: कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network


रौजा अर्जन निवासी हारुण और सलमा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हारुण पुत्र अब्दुल गफ्फूर और सलमा पत्नी हारूण, निवासी रौजा अर्जन, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त मु0नं0-22/2026 से संबंधित धारा 74, 115(2), 352, 351(3) एवं 333 बीएनएस के मामले में वारंटी थे।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में की गई।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कंचन पाण्डेय, चौकी प्रभारी शकरमंडी, थाना कोतवाली, कांस्टेबल आनंद कुमार वर्मा तथा महिला कांस्टेबल रेखारतन शर्मा शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें | ट्राई का दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 जारी - मोबाइल रिचार्ज बाज़ार में ट्राई का मास्टरस्ट्रोक!


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!