Jaunpur News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Naya Savera Network

अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज महरूपुर में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद। अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज महरूपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।


इसके बाद अरीजा आब्दी और खुशी यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट की शपथ दिलाई। संस्थान के प्राचार्य डॉ. जयंत कुमार मौर्य और रजिस्ट्रार उमाकान्त गिरि ने कॉलेज टॉपर अनीता यादव और सोनम गुप्ता को एकेडमिक अवार्ड देकर सम्मानित किया।


प्राचार्य डॉ. जयंत कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने फार्मासिस्ट की भूमिका और समाज के प्रति उसके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। रजिस्ट्रार उमाकान्त गिरि ने फार्मेसी की परीक्षा उत्तीर्ण कर फार्मासिस्ट बनने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।


प्रतियोगिताओं में क्विज में अमन राजभर एंड ग्रुप, वीडियो प्रजेंटेशन में शरदचंद मिश्रा एंड ग्रुप, ई-पोस्टर प्रजेंटेशन में अरीजा आब्दी, रील्स में सचिन यादव एंड ग्रुप, नुक्कड़ नाटक में अजय यादव एंड ग्रुप, मॉडल में विशाल ग्रुप, रंगोली में अंजली यादव एंड ग्रुप, गेस एक्टिंग में यश कौशन एंड ग्रुप, फ्लेमलेस कुकिंग में अंजली यादव एंड ग्रुप तथा लैब मेंटेनेंस में अनुज मिश्रा एंड ग्रुप विजेता रहे। सभी विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


प्रतियोगिता की ज्यूरी कमेटी में डॉ. जयंत कुमार मौर्य, उमाकान्त गिरि, दीपक मौर्य, आदित्य गुप्ता, दिवाकर सिंह और आदर्श पाठक शामिल रहे। इस अवसर पर कौस्तुभ श्रीवास्तव, कुलसुम, अभिषेक सिंह, मनीष मौर्य, जया पाठक, पूजा सिंह और आराधना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | पितृ पक्ष 2026 -पितरों को तर्पण -मृत्यु के बाद भव्य श्राद्ध,पर जीते-जी बुजुर्गों व माता-पिता की उपेक्षा क्यों? 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!