Jaunpur News: जिला कारागार का महानिदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ पी.सी. मीना ने शुक्रवार को जिला कारागार जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।


महानिदेशक ने कारागार के सर्किल, विभिन्न बैरकों और पाकशाला का निरीक्षण किया। पाकशाला में बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा और आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बंदियों को श्रम के एवज में दिए जाने वाले पारिश्रमिक के संबंध में पूछताछ करने पर बंदियों ने बताया कि उन्हें समय से पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने कारागार में स्थापित सुरक्षा उपकरणों को भी देखा। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं और कारागार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


महानिदेशक ने कारागार परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने जेल में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने जेल की जमीन से संबंधित जानकारी ली तथा नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, उप कारापाल एवं प्रभारी कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, उप कारापाल नन्द किशोर गौतम सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में पुलिस का अभियान: मुंगराबादशाहपुर में रॉड के साथ एक गिरफ्तार, खुटहन में दो व मड़ियाहूं में एक वांछित दबोचा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!