जौनपुर में पुलिस का अभियान: मुंगराबादशाहपुर में रॉड के साथ एक गिरफ्तार, खुटहन में दो व मड़ियाहूं में एक वांछित दबोचा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त रॉड के साथ गिरफ्तार किया, जबकि खुटहन पुलिस ने दो और मड़ियाहूं पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


मुंगराबादशाहपुर में रॉड के साथ युवक गिरफ्तार


मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 से संबंधित धीरज यादव पुत्र केशव प्रसाद यादव निवासी वारीगांव (मछुहरा), थाना बरसठी, हालपता सरायरैचन्दा, थाना मुंगराबादशाहपुर को तरहटी मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक रॉड बरामद की गई।


मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


खुटहन में दो वांछित गिरफ्तार


खुटहन पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 316/2026 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों अंजनी मिश्रा पुत्र स्व. सुभाष चंद्र मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासीगण ग्राम शहाबुद्दीनपुर, थाना खुटहन को फतेहगढ़ रोड से गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।


मड़ियाहूं में पुराने मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार


मड़ियाहूं पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 369/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार जायसवाल पुत्र गुन्नी जायसवाल निवासी भंडरियाटोला, थाना मड़ियाहूं को मातिवर सिंह पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्तमान मुकदमे के अलावा वर्ष 2024 के दो तथा वर्ष 2016 का एक मुकदमा भी दर्ज है।


वर्तमान मामले में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।


तीनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं अपराध में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!