Jaunpur News : बसुई नदी पर पुल की मांग को लेकर छात्र चार दिन से अनशन पर

Naya Sabera Network

सुरेरी, जौनपुर। बसुई नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर 12वीं कक्षा के छात्र आशीष यादव पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे हैं। नदी किनारे सत्ती माई स्थल पर चल रहे अनशन में करीब 50 ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से जौनपुर और वाराणसी जिले के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत अड़ियार (नहरपुर) से दुर्जनपुर, वाराणसी को जोड़ने वाले मार्ग पर दूरी कम होगी। विद्यार्थियों और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
आशीष यादव ने मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज से मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनने और पुल निर्माण का आश्वासन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आश्वासन मिलने तक अनशन जारी रहेगा।
आशीष के अनुसार वाराणसी में पढ़ाई के लिए छात्रों को करीब आठ किलोमीटर दूर कोचारी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। पुल बनने पर यह दूरी काफी कम हो जाएगी। धौंकलगंज बाजार जाने में भी छह से आठ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जो पुल बनने पर करीब तीन किलोमीटर रह जाएगी।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!