Jaunpur News : सांप के काटने से छह साल की बच्ची की मौत, ननिहाल में पसरा मातम

Naya Sabera Network


बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी कृष्णा पटेल की छह वर्षीय बेटी अंशिका पटेल की सांप के काटने से मौत हो गई। अंशिका दो दिन पहले ही अपने घर से रामपुर थाना क्षेत्र के जवंशीपुर गांव स्थित ननिहाल गई थी। रविवार सुबह करीब चार बजे सोते समय सांप ने उसे काट लिया।

सांप के काटने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए मछलीशहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अंशिका चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार की लाडली थी। उसके पिता कृष्णा पटेल खेती करते हैं। दो दिन पहले खुशी-खुशी ननिहाल गई अंशिका की मौत की खबर से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!