बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में टेलर की दुकान पर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
बताया जा रहा है कि किशोरी बाजार में कपड़ा सिलाने के लिए टेलर की दुकान पर गई थी। इसी दौरान टेलर शौकत अली पर किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो के आधार पर टेलर को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
