Jaunpur News : मेहंदी और सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Naya Sabera Network

बरसठी। क्षेत्र के हरीपुर स्थित एमकेएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य पीयूष उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।
हरतालिका तीज के अवसर पर कक्षा तीन से आठ तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने हथेलियों पर पारंपरिक डिजाइनों की मेहंदी लगाई। वहीं, हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ और सुलेख प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हिंदी के महत्व पर विचार गोष्ठी भी हुई। प्रधानाचार्य पीयूष उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और भाषा से जोड़ने में मदद करते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश शुक्ला, शिक्षक अरविंद दुबे, शिक्षिकाएं खुशी शुक्ला, प्रिया उपाध्याय और अनीता सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!