Jaunpur News : 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Naya Sabera Network


जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर अंतरविभागीय बैठक हुई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, नीतिगत सुधारों और विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।

अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ प्रमुख हैं।

17 सितंबर को शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत गोमती घाट पर 25 हजार दीपों का भव्य दीपदान होगा। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों और दुकानों पर भी दीप जलाने की अपील की जाएगी। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने सरकारी भवनों, स्मारकों, गो आश्रय स्थलों सहित प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम से पहले विशेष सफाई कराने तथा अनाथालय और वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करने के निर्देश दिए।

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता, नदी-घाट सफाई, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, नशामुक्ति और मतदाता जागरूकता जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विकासखंड और विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और पात्रता सत्यापन की सुविधा दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभागवार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले नौ वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं से आए बदलावों की तस्वीर, वीडियो और सफलता की कहानियां तैयार करने को कहा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवा महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ प्रस्तावित है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था द्वारा गोबर से निर्मित दीया मंत्री को भेंट किया।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!