Jaunpur News: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अनूठी धार्मिक पहल

Naya Savera Network

जौनपुर में पत्रकारों ने देखी बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’

सेवा संकल्प अभियान के तहत डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में विशेष निःशुल्क प्रदर्शन

 पूजन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने जनपदवासियों को आध्यात्मिक चेतना, भक्ति और सेवा के भाव से जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को जौनपुर के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में पूज्य संत बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक विचारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों और डिजिटल क्रिएटर्स ने फिल्म देखी।‌ फिल्म की शुरुआत से पहले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 

 इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्री बजरंग बली की प्रेरणा से मेरे मन में यह सुविचार आया कि यह फिल्म अधिक से अधिक युवाओं, छात्रों को दिखाने का अवसर प्रदान करू। उन्होंने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी को देश की धर्म संस्कृति से जोड़े रखना जरूरी है। श्री सिंह ने कहा कि एक सप्ताह तक डीडी फ्लेक्स सिनेमा हॉल दो शो में लोगों को फिल्म दिखानी की व्यवस्था मेरे द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि इस विशेष स्क्रीनिंग का उद्देश्य केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन से जुड़े भक्ति, सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना भी है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जौनपुर में आयोजित यह फिल्म स्क्रीनिंग भी इसी क्रम में लोगों को सेवा और सामाजिक सहभागिता के भाव से जोड़ने की पहल के रूप में सामने आई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीआरओ ने किसानों के समस्या समाधान के लिए राजस्व गांव बलुआ का किया स्थलीय निरीक्षण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 














#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!