Jaunpur News: सीआरओ ने किसानों के समस्या समाधान के लिए राजस्व गांव बलुआ का किया स्थलीय निरीक्षण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। मुआवजा निर्धारण में किसानों की आपत्ति के निस्तारण के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह के साथ बलुआ राजस्व गांव का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

बलुआ गांव निवासी वंशराज निषाद, महेंद्र सहित 110 किसानों  ने राजस्व कर्मियों द्वारा मुआवजा निर्धारण में की गई विसंगतियों को लेकर आपत्ति जताई थी। आरोप लगाया था कि जो जमीन गांव समाज की सड़क चौड़ीकरण में चली गई है उसे सड़क के बगल दिखाकर मुआवजा का दर कम किया जा रहा है। जबकि एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण के मामले में सभी को पार्टी बनाया था। सीआरओ ने बुधवार दोपहर किसानों के आपत्ति के निस्तारण के लिए गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। किसान वंशराज व महेंद्र से समस्या जाना। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि नक्शे में चकमार्ग या संपर्क मार्ग है।भले वह बना न हो। मुआवजा का निर्धारण नक्शे के आधार पर चकमार्ग के दर से बनेगा। बताया कि 327 करोड़ के सापेक्ष 240 करोड़ मुआवजा किसानों के सहयोग से बाटा जा चुका है।गांव गांव कैंप लगाकर किसानों का मुआवजा दिया जा रहा है।इस अवसर पर नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, कानून गो रमेश तिवारी,राजस्व निरीक्षक दर्शन सिंह सहित अन्य लोग थे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News:  बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनी एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!