Mumbai News: बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनी एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा भायंदर की तेजतर्रार और लोकप्रिय समाजसेवी एड.अरुणा सत्यप्रकाश पांडे के प्रभावशाली कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन ने उन्हें इस पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, जिला महामंत्री रथिन दत्ता तथा परिवहन समिति के महामंत्री राज बहादुर सिंह उपस्थित रहे। श्रीमती अरुणा पांडे काफी अरसे से राजनीति में सक्रिय हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए वे लगातार काम कर रही हैं। इसके पहले वे भारतीय जनता पार्टी में महिला जिला सचिव तथा शिवसेना में महिला जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। श्रीमती पांडे को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक नरेंद्र मेहता, सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास, परिवहन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, सभापति मदन उदित नारायण सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, एडवोकेट डीके पांडे, पत्रकार महेंद्र पांडे समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!