नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के समीप आदर्श इंटर कालेज के पास हाइवे पर दवा लेकर भाई के साथ बाइक से घर जा रही महिला की गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर लेकर चले गए। बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द अपने मायके से पड़ोसी चचेरे भाई के साथ 28 वर्षीय संजू प्रजापति पत्नी कमलेश दवा के लिए बीते मंगलवार को जौनपुर गयी थी। शाम को वापस घर जाते समय घटना स्थल के पास संजू बाइक से सड़क पर गिर गयी। बाइक चला रहा युवक बाइक घुमाकर वापस पहुँच उसे सड़क किनारे कर एम्बुलेंस की मदद से नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुँचा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुँचे परिजन शव को घर लेकर चले गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अनूठी धार्मिक पहल
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel