Jaunpur News : प्रसव के दौरान शिशु की मौत के बाद निजी अस्पताल सील

Naya Savera Network

अस्पताल संचालक व कर्मचारी फरार
खुटहन, जौनपुर। प्रसव के दौरान शिशु की मौत और जच्चा की हालत गंभीर होने के मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अर्चना पाली क्लीनिक को सील कर दिया। घटना के बाद से अस्पताल संचालक व कर्मचारी ताला बंद कर फरार हैं।

मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव ने आरोप लगाया था कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी सुनीता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नीम हकीम चिकित्सक ने गलत तरीके से प्रसव कराया। शिशु को खींचकर निकालने और प्रसूता के सीने पर दबाव डालने से उसकी हालत बिगड़ गई। शिशु की मौत के बाद गंभीर हालत में जच्चा को जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल के निर्देश पर बुधवार को मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ द्वय डाक्टर अरुण कुमार यादव, डाक्टर आलोक सिंह, तहसीलदार शाहगंज सुलेखा वर्मा, सीएससी अधीक्षक डाक्टर आरिफ खान पुलिस बल के साथ  अस्पताल सील कर दिये।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!