Jaunpur News: सपा नेता राहुल त्रिपाठी के पिता जगदीश नारायण त्रिपाठी का निधन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी के पिता जगदीश नारायण त्रिपाठी उर्फ रामजी त्रिपाठी (77) का मंगलवार को वाराणसी स्थित बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार बीएचयू में चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।


उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही शीतला चौकियां धाम के देवचन्दपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिल रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


परिजनों के अनुसार जगदीश नारायण त्रिपाठी काफी समय से अस्वस्थ थे और उनका बीएचयू में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हुआ। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की रात वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वयं सहायता समूह से नाथुपुर में सफल हुआ आरआरसी मॉडल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!