Jaunpur News: विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर ग्राम विकास अधिकारी पर हमला, 7 नामजद कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। ग्राम विकास अधिकारी जय सिंह गुप्ता की तहरीर पर मड़ियाहूं पुलिस ने 07 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर भंडरिया टोला निवासी विनोद जायसवाल, मईडीह गांव निवासी राज जायसवाल, रिशु जायसवाल, सरोज जायसवाल व शिवम जायसवाल, ददरा निवासी टोनी जायसवाल तथा रामपुर खास निवासी लाल बहादुर और मंगरू समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

तहरीर के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जय सिंह गुप्ता अपने घर से वाहन में पेट्रोल लेकर विकासखंड कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में रामपुर खास स्थित उनके बड़े भाई की विवादित भूमि पर कुछ लोग कब्जे की नीयत से मौजूद थे। उन्होंने वाहन रोककर उतरने के बाद वहां मौजूद लोगों से इस संबंध में पूछताछ करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

हमले में ग्राम विकास अधिकारी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भाई संतोष गुप्ता और भांजे प्रियांशु गुप्ता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। दोनों भी घायल हो गए। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी का डोंगल व कागजात फाड़ दिए गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!