नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। आठ सूत्री मांगों को लेकर 19 सितंबर को मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपने के बाद मंगलवार को तहसील के लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कृत कर दिया। अध्यक्ष अनिल कुमार और महामंत्री शिवशंकर यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने अपने बस्ते कानूनगो कार्यालय में जमा किए। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर ग्राम सचिवालय रोस्टर का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
लेखपालों ने कहा कि बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में ड्यूटी से परेशानी हो रही है। उन्होंने मोटरसाइकिल भत्ता 1500 रुपये, विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 और स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये करने की मांग की। साथ ही अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने तथा विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की।
अध्यक्ष ने बताया कि मड़ियाहूं तहसील में 43 हल्कों में लेखपाल नहीं हैं। इससे अन्य लेखपालों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। उन्होंने 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, तकनीकी पद घोषित करने तथा लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की भी मांग
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel