भाषा संस्कृति की संवाहिका : डॉ. दुबे
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन (एमआरवीसी) में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शीतला प्रसाद दुबे का प्रबंध निदेशक विलास सोपान वाडेकर, महाप्रबंधक एवं राजभाषा प्रमुख विनायक पांडेय तथा राजभाषा अधिकारी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक वाडेकर ने कहा कि भाषा ही मनुष्य को अन्य प्राणियों से विशिष्ट बनाती है, इसलिए भाषा के प्रति आग्रह आवश्यक है। मुख्य अतिथि डॉ. दुबे ने भारतीय भाषाओं के संदर्भ में कहा कि दैनिक जीवन में हिंदी के शब्दों का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए, तभी वे शब्द जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति की संवाहिका भी है।
इस अवसर पर हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राजभाषा प्रमुख के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्नातक निर्वाचन में 10 सहायक मतदेय स्थल बनेंगे
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
