Jaunpur News: हैदराबाद हिन्दी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शुक्ल का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत

Naya Savera Network

सैकड़ों पत्रकारों ने पत्रकार मित्र मिलन समारोह में दीं शुभकामनाएं, वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया जौनपुर की शान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी तेलंगाना के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद गृह जनपद जौनपुर पहुंचने पर वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल का भव्य स्वागत किया गया। तेजस टूडे समूह के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल के शेषपुर स्थित आवास पर कार्यालय पर पत्रकार मित्र मिलन समारोह हुआ। समारोह में जनपद के सौ से अधिक पत्रकारों ने भाग लेकर अजय शुक्ल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सम्पादक डॉ. ब्रजेश यदुवंशी ने अपनी हैदराबाद यात्रा के संस्मरण साझा करते हुए अजय शुक्ल की सराहना की। उन्होंने हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के महासचिव एम.ए. सरवर सहित सभी पदाधिकारियों को कर्मठ एवं अनुभवी पत्रकार को अध्यक्ष चुने जाने के लिए धन्यवाद दिया।

आज तक के जिला संवाददाता राजकुमार सिंह ने कहा कि अजय कुमार शुक्ल तेज-तर्रार और साहसी पत्रकार हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जौनपुर का नाम रोशन किया और अब तेलंगाना में भी जौनपुर की पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने कहा कि अजय शुक्ल के साथ उनका 25 वर्षों से अधिक समय का पत्रकारिता का संबंध है। उनका हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी का अध्यक्ष चुना जाना जौनपुर के पत्रकारों के लिए गौरव की बात है।

वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह और राष्ट्रीय सहारा के हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि अजय शुक्ल तेलंगाना में जौनपुर और उत्तर प्रदेश के लोगों की शान हैं। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अजय शुक्ल के नेतृत्व में हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी नए आयाम स्थापित करेगी।

समारोह के आयोजक एवं तेजस टूडे के समूह संपादक रामजी जायसवाल ने अजय शुक्ल के साथ दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र में किए गए कार्यों के अनुभव साझा किया। साथ ही कहा कि लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अजय शुक्ल ने अपनी कार्यशैली और सक्रियता से अलग पहचान बनाई है।

इसके अलावा सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष राकेशकांत पांडेय, नया सबेरा डॉट कॉम के अंकित जायसवाल, एनआईपी के ​ब्यूरो चीफ विद्याधर राय विद्यार्थी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट/पत्रकार एवं जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शम्भू सिंह ने जहां श्री शुक्ल को स्मृति चिन्ह भेंट किया, वहीं जौनपुर में शिराज हिन्द डॉट काम के संस्थापक राजेश श्रीवास्तव, राकेशकान्त पाण्डेय, हिम्मत बहादुर सिंह ने श्री शुक्ल को अंगवस्त्रम भेंट किया।

इस अवसर पर तेजस टूडे के ब्यूरो चीफ अजय पांडेय, मो. सैय्यद अब्बास, शरद पाठक एडवोकेट, संजय शुक्ला, आनंद सिंह, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, जय आनन्द श्रीवास्तव, संजीव चौरसिया, शुभांशू जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल, सुजीत यादव, प्रमोद चौहान, अजीत चक्रवर्ती, जावेद अहमद, राज सैनी, शिक्षक हरिश्याम मौर्य, महेन्द्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, पत्रकार सर्वेश सिंह, वन्देश सिंह, अमित सिंह डब्बू, उमेश गुप्ता, समाजसेवी लाल बहादुर यादव नैपाली, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, राहुल सिंह, पत्रकार अजीत सोनी, संजय चौरसिया, वैभव वर्मा, योगेश जायसवाल, अमन अग्रहरि, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, सोनी बेनवंशी, राजकुमार मौर्य, चन्द्र प्रकाश तिवारी, किशन रावत, राज, सहित तमाम सम्पादक, पत्रकार, छायाकार, समाजसेवी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अंकित जायसवाल ने किया तो लोगों के प्रति आभार शुभांशू जायसवाल ने जताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाइक से गिरी महिला हुई मौत


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!