Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा रंग कार्यक्रम में भव्य रंगोली का निर्माण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा रंग’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2026 को उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में ‘रंगोली भारत मंडल’ एवं भव्य ह्यूमन रंगोली का निर्माण किया गया।

रंगोली निर्माण कार्यक्रम की मुख्य थीम भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं ‘विकसित भारत@2047’ रही। विद्यार्थियों ने रंगों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से देश की विकास यात्रा, राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में संचालित रोवर्स/रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता एवं रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं भव्य रंगोली का निर्माण किया।

निर्मित रंगोली का निरीक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अल्केश्वरी सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक सहभागिता की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संजय नारायण सिंह,  डॉ जगत नारायण सिंह ,डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. सफीउल्लाह अंसारी, डॉ. प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम टीम- काजल यादव,जूली,ज्योति यादव,आरती यादव एवं उपासना सिंह ।द्वितीय टीम - खुशी गिरी ,नेहा सोनकर एवं शिखा कन्नौजिया। तृतीय टीम- रंजना गौतम ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील स्तरीय  प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!