Jaunpur News : एलिम्को कानपुर द्वारा बीआरसी मछलीशहर के परिसर में लगा कैम्प

Naya Sabera Network

मछलीशहर। नगर स्थित बी आर सी परिसर में सोमवार को कैंप लगाकर 243 दिव्यांग बच्चो को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया। एलिम्को कानपुर द्वारा बी आर सी में 11नवंबर 2026 को समारोह आयोजित कर चिन्हित बच्चों को उपकरण प्रदान किया जायेगा। सोमवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर द्वारा आयोजित कैम्प में 16 से 18आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।परीक्षणोपरांत 50को कैलीपर, 49 को स्टिक, 33को ह्वील चेयर, 30को ट्राई साइकिल, 10 को सी पी चेयर ,22 को एम आर किट, 23को हियरिंग किट के लिए चुना गया है। कैंप में डा आदर्श द्विवेदी, ऑडियोलॉजिस्ट संजीव कुमार, गोपाल तिवारी, अभिषेक, बीएसए कार्यालय से डॉ पीडी तिवारी,मनोज गुप्ता, संजय मिश्रा ने कैंप में पंजीकरण और जाँच में सहयोग किया।फिजियोथैरेपिस्ट डा पीडी तिवारी बच्चों की थैरेपी भी की।जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया कि उक्त चयनित दिव्यांग बच्चो को नवंबर माह में शिविर लगाकर उपकरण वितरित किया जाएगा। कैंप में भारी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!