Jaunpur News : अनियंत्रित टेंपो लगभग दस बाइक सवार को मारा धक्का सभी घायल, तीन रेफर

Naya Sabera Network
वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में, घायल चालक का भी चल रहा इलाज 
मछलीशहर, जौनपुर। बरईपार रोड पर चौराहे से चले अनियंत्रित वाहन ने सराय यूसुफ गाँव के निकट तक दस लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घटना में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार को सायं मछलीशहर बरईपार मार्ग पर सराय यूसुफ गाँव के निकट टेंपो चलाना सीख युवक की गाड़ी अनियंत्रित हो गई।उसने सड़क पर जा रहे लोगो और बाइक सवारो में टक्कर मारते हुए सराय यूसुफ गांव के निकट सड़क किनारे नीचे उतर गया।टेंपो की टक्कर से बाइक  सवार विनय (20) निवासी चौबेपुर, विशाल (27), दुर्गेश (19) निवासी भटहर, सचिन( 21) निवासी बटनहित, विजय (30) रज्जूपुर, निलेश (32,) रघुनाथ (75)निशांत (18) निवासी कौरहा और मुकेश (28) निवासी डगरियांव, प्रताप (25) निवासी पहसना सिकरारा गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भेजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। मुकेश, रघुनाथ और निशांत की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी तीनों का ईलाज चल रहा है। वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली लौट गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में तहरीर अभी नहीं मिली है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।ड्राइवर भी घायल है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहा उसका भी इलाज चल रहा है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!