Thane News : लोकसंस्कृति और कजरी के रंग में रंगी दिवा की जनता

Naya Sabera Network
ठाणे। शिवसेवा श्रावण मास पारायण मंडल, दिवा के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक कजरी गीत महोत्सव भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कजरी गीतों की पारंपरिक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को पूर्वांचल की लोकसंस्कृति और संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कजरी लोकगायिका सुप्रसिद्ध कजरी गायिका सुषमा पटेल जी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं गायक कलाकार नाना मिश्रा सहित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के मास पारायण अध्यक्ष श्री सचिन चौबे ने आयोजन किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में  सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय परशुराम सेना, दिवा अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में सुशील पांडे, के.के. शुक्ला, संजय शर्मा, राजेश पांडेय, अविनाश पांडेय, अखिलेश तिवारी, पाल, आरके मिश्रा, अनुराग चौबे, देवराज तिवारी, भूपेंद्र मिश्रा, राहुल दुबे, विनायक सिंह, विनोद दुबे, श्याम सुंदर मिश्रा, संजय पांडे एवं संतोष पांडे , मुन्ना तिवारी, विजय मिश्रा ,सहित यजमानों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कजरी गीतों का आनंद लेने के साथ भारतीय लोकपरंपरा, संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
उपस्थित गणमान्यजनों एवं कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय परशुराम सेना, दिवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शिवसेवा श्रावण मास पारायण मंडल के सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में कजरी प्रेमी उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!