Jaunpur News: समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: महाराजगंज विकासखंड के एक गांव की रहने वाली अंकिता त्रिपाठी स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला। समूह से ऋण प्राप्त कर उन्होंने सिलाई केंद्र का अपना व्यवसाय शुरू किया।

अंकिता बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनके लिए अपना कोई कारोबार शुरू करना आसान नहीं था। स्वयं सहायता समूह से मिली आर्थिक मदद और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। समूह से ऋण लेकर उन्होंने सिलाई केंद्र की शुरुआत की, जिससे आज वह अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वयं का कारोबार चला रही हैं।

अंकिता कहती हैं, “समूह ने मुझे बहुत संभाला और आगे बढ़ने का अवसर दिया। समूह के माध्यम से मुझे अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिला, जिससे मेरी एक नई पहचान बनी है। आज मैं अपना काम खुद कर रही हूं और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।”

वह बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद की, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित की। अब वह अपने हुनर के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही हैं।

अंकिता का कहना है कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। समूह के सहयोग से उनके जैसी अनेक महिलाएं अपने हुनर को व्यवसाय में बदलकर नई पहचान बना रही हैं।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: वेल्स्पर फाउंडेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम – सम्मान एवं संवाद समारोह’ का आयोजन किया गया


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!