Lucknow News: वेल्स्पर फाउंडेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम – सम्मान एवं संवाद समारोह’ का आयोजन किया गया

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। राजधानी के एक निजी होटल में छात्रवृत्ति के लिए चयनित सभी 38 विद्यार्थियों को उनके माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया। जिसमें जीजीआईसी विकास नगर, लखनऊ की प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा की गौरवशाली उपस्थिति रहीं । राजधानी के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सीधे संवाद किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वेल्स्पर फाउंडेशन के संस्थापक तथा मैनकाइंड फार्मा के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक शीतल अरोड़ा का विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। 38 विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टैबलेट वितरित किए गये। SEEDS टीम द्वारा विद्यार्थियों के चयन से लेकर उनकी काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन, विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग के साथ समन्वय, अभिभावकों से संवाद तथा चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों से जोड़ने तक विभिन्न स्तरों पर कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कागजों में अटका एस्टीमेट, सुंदरनगर में सड़क पर चलना मुहाल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!