Thane News: हिंदी भाषा,संवाद नहीं राष्ट्रीय एकता का सूत्र है: डॉ. दामोदर खड़से

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। हिंदी पखवाड़े के दौरान सांस्कृतिक कार्य विभाग, महाराष्ट्र शासन के अधीन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, लक्ष्य फाउंडेशन व शेठ एन के टी टी जूनियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शेठ एन.के.टी.टी सभागार में "बाल अभिव्यक्ति" का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के लिए निबंध-लेखन, काव्यपठन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे ७५ से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में सफल हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार-राशि के साथ-साथ पुस्तक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दामोदर खड़से, विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद सिंह,सुरेश मिश्र (सुप्रसिद्ध हास्य-कवि एवं मंच संचालक), डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय, सुश्री मनीषा ठक्कर (प्राचार्या- शेठ एनकेटीटी. जूनियर कॉलेज)राजेंद्र चव्हाण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में ओमप्रकाश तिवारी व प्रो. अंजनी कुमार द्विवेदी थे।

डॉ खड़से ने अपने उद्बोधन में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 'हिंदी भाषा भारत की आत्मा एवं राष्ट्रीय एकता का सूत्र है।' उद्बोधन के क्रम में विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह ने बच्चों को भाषण कला,उच्चारण कौशल्य और बारीकियों के बारे में समझाया,वहीं डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सूचना प्रदान करते हुए लक्ष्य फॉउंडेशन के कार्यक्रम संयोजक एड्. राजीव मिश्र ने बताया कि अकादमी के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका प्रतिभा पाटील व ललिता नारखेडे के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सचिव सचिन निम्बालकर ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!