Jaunpur News : अपना गुम फोन पाकर खिले चेहरे

Naya Savera Network
जौनपुर पुलिस ने 45 लाख रुपये कीमत के दो सौ मोबाइल किया बरामद 
जौनपुर। मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद लगाए लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब जनपद पुलिस ने 200  मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। साइबर क्राइम थाना और विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए गए इन मोबाइलों की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब तक कुल 1,941 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3.90 करोड़ रुपये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल साइबर क्राइम थाना आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। साइबर टीम ने गुम मोबाइलों की शिकायत और पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 200 मोबाइल बरामद किए।
इनमें जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही से बरामद मोबाइल शामिल हैं। कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के फोन हैं।
एसएसपी ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। थानावार बरामदगी में साइबर क्राइम थाना से सर्वाधिक 81, रामपुर से 15, मड़ियाहूं से 12, लाइन बाजार से 11, कोतवाली नगर व सुजानगंज से 10-10 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य थानों से भी मोबाइल बरामद हुए।

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर परिवार की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी के प्रांतीय सदस्य / मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

समाजसेवी उमाकांत वर्मा की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!