जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बीते 12 अगस्त को किशोरी की मां ने जलालपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 11 अगस्त को गांव का रहने वाला गोरख उर्फ गौरव उनकी 17 वर्षीय पुत्री को त्रिलोचन बाजार से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोरख उर्फ गौरव पुत्र कैलाश, निवासी ककोरी, थाना जलालपुर को 12 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और उसके खिलाफ जलालपुर थाने में पहले से भी पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
.jpeg)

.jpeg)