Jaunpur News : सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network
जौनपुर। पेट्रोल पंप मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों को सस्ते दाम पर सोलर प्लांट लगवाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार सिम कार्ड और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक करीब 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तकनीकी जांच, साइबर क्राइम पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन शर्मा पुत्र राजनारायण, निवासी आमी सराय सैफ खां, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पेट्रोल पंप मालिकों और अन्य प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाकर उन्हें फोन करता था। इसके बाद सस्ते दाम पर सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव देकर व्हाट्सऐप पर लूमिनस कंपनी के नाम से फर्जी इस्टीमेट भेजता था। पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल नौ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा साइबर क्राइम पोर्टल पर उसके खिलाफ छह से अधिक एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, फतेहगढ़, प्रतापगढ़, लखनऊ, गोंडा और महोबा समेत कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।

तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!