Jaunpur News :उचौरा गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने मीटर उखाड़ किया विरोध प्रदर्शन

Naya Savera Network
जेई सहित लाइनमैन पर फोन न उठाने का आरोप
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव की सोनकर बस्ती एवं आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बक्शा सवंसा पावर हाउस उपकेंद्र से लगातार बिजली कटौती, फाल्ट और खराब सेवा से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली के मीटर उखाड़ विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पावर हाउस उपकेंद्र से लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या बनी हुई है। गांव में दो मेन फेस लाइन की आपूर्ति होने के कारण लगातार फाल्ट होते रहते हैं जिससे लोग काफी परेशान हैं। आरोप लगाया कि बिजली फाल्ट होने पर बिना पैसे लिए मरम्मत नहीं की जाती है। विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी अधिकारी के अलावा जेई भी फोन नहीं उठाते, जिससे समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता। कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन मौके पर समाधान नहीं हुआ और शिकायतों को गलत तरीके से निस्तारित कर दिया गया। विद्युत उपभोक्ता साहिल सोनकर एवं बबलू सोनकर ने बताया कि उन्होंने जेई को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।प्रदर्शनकारियों कर रहें लोगों ने बताया कि मेन फेस लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं, कई बार टूट कर गिर गया है जिससे लगातार फाल्ट होते हैं। इस समस्या से करीब 45 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विरोध प्रदर्शन में आकाश सोनकर, प्रदीप सोनकर, सुनील सोनकर, सुकेश सोनकर, सिकंदर सोनकर, विशाल सोनकर, रमेश यादव, हौसिला देवी, बिंदा देवी, बबना देवी, कुमारी देवी, हंसा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!