Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में हरित क्रांति अभियान के तहत सैकड़ों फलदार पौधों का रोपण

Naya Savera Network
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की ओर से संचालित हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय ने पौधरोपण कर किया।

अभियान के दौरान आम, जामुन, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग, जिला प्रशासन तथा गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की संयुक्त सहभागिता रही। उपस्थित अधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया।

वन विभाग की ओर से वन दारोगा देवेश, राजकुमार यादव एवं अच्छेलाल केवट ने अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़े सक्षम पटेल, पवन प्रकाश, नितेश यादव, आदित्य यादव एवं मोहम्मद मुस्तकीम सहित अन्य इंटर्न एवं स्वयंसेवकों ने पौधरोपण, समन्वय और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, देवांश उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने बताया कि हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत आगामी चरणों में जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को हरित अभियान से जोड़ना है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!