Jaunpur News : विहान सुपर किंग्स ने यू-14 चैंपियनशिप जीती

Naya Savera Network
जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित यू-14 जौनपुर चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें विहान सुपर किंग्स ने सत्यम होटल को 5 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान सुपर किंग्स ने निर्धारित 35 ओवरों में 360 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनीश निषाद ने 135 रन तथा प्रियांशु सोनी ने मात्र 90 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए 17 छक्के एवं 5 चौके लगाए। जवाब में सत्यम होटल की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया। स्वरूप यादव ने 60 गेंदों पर 118 रन तथा शिवम मिश्रा ने 39 गेंदों पर 71 रनों की आकर्षक पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से मात्र 5 रन पीछे रह गई। विहान सुपर किंग्स की ओर से आकाश तिवारी ने 3 विकेट तथा सत्यम ने 2 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि निखिलेश सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के संरक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहम्मद हसन क्रिकेट अकादमी के कोच गुलाब निषाद, विजय गुप्ता, किरमानी, संजय यादव, सतीश सिंह, विवेक, प्रमोद, शिबू सेठ, अखिलेश निषाद, पंकज निषाद, कलिंदर, वीना, रणजीत सिंह, अशफाक सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!