Jaunpur News : डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Naya Savera Network
जौनपुर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को यश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर तथा हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट कराया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अवनीश कुमार सिंह (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थो) ने मरीजों की जांच कर उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि कई बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के होती हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित में भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
शिविर को सफल बनाने में चंदन, पवन, अरुण, अलीम, अंकित, अभिषेक, रवि ,विशाल और अमित सहित महिला स्टाफ में ज्योति, पूर्णिमा, प्रीति और शिक्षा, कामनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया।
OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!