Jaunpur News : एसी कंप्रेसर फटने से मकान में लगी भीषण आग

Naya Savera Network
मड़ियाहू, जौनपुर। स्थानीय नगर के गोला बाजार स्थित आरती ज्वेलर्स के ऊपर बने आवासीय हिस्से में शनिवार शाम एसी का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजन सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, गोला बाजार निवासी कुंदन सेठ की नीचे आरती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है, जबकि प्रथम तल पर उनका परिवार रहता है। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक एसी का कंप्रेसर फट गया, जिससे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और प्रथम तल पर रखा घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सुरक्षित कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब दो घंटे बाद रात 8.30 बजे मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऊपरी मंजिल पर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!